क्षेत्र में अत्यधिक श्वान होने पर कैंप के लिए कंट्रोल रूम पर करें सम्पर्क
ग्वालियर। एनीमल बर्थ कन्ट्रोल रूल-2023 के अन्तर्गत नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर में जगह-जगह कैंप लगाकर आवारा श्वानों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरव्ही) लगाने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में डीबी सिटी, विंडसर हिल्स, ब्ल्यू लॉटस कॉलोनी में कैंप आयोजित किए गए।
सहायक नोडल अधिकारी एबीसी गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी एबीसी केशव चौहान के निर्देशन में डीबी सिटी में 12 श्वान, विंडसर हिल्स में 21 श्वान एवं ब्ल्यू लोटस कॉलोनी में 5 सहित कुल 38 श्वानों को कैम्प लगाकर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरव्ही ) लगाने की कार्यवाही की गई है।

एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरव्ही) कैंप नगर निगम एवं संस्था द्वारा प्रतिदिन विभिन्न विधानसभाओं में लगाये जायेगें। इस संबंध में समस्त शहर वासियों से अपील की जाती है कि जिस कॉलोनी में अत्यधिक डॉग हों वहाँ कैंप लगाये जाना हो तो कन्ट्रोल रूम मोबाईल नम्बर 9238351620 पर सम्पर्क कर सूचित कर सकते हैं।
