Sandhya Samachar

अंबानी नहीं रहे दुनिया के टॉप 10 टेन अमीर

243 views

जानिए देश के सबसे अमीर अडाणी का क्या है हाल? और दुनिया में कौन है सबसे ज्यादा मालामाल

एशिया के सबसे धनी मुकेश अंबानी की पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ने के कारण संपत्ति में एक लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसके कारण वे दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में यह दावा किया गया

एजेंसी। मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ने के कारण 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसके कारण वे दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में यह जानकारी दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति में 82 प्रतिशत या 189 बिलियन डॉलर की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है और यह 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।


रोशनी दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला
वहीं दूसरी ओर, एचसीएल की रोशनी नादर जिनके परिवार की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है, दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गईं हैं। दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। उनके पिता शिव नादर ने हाल ही में एचसीएल में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी उन्हें हस्तांतरित कर दी थी।


अंबानी एशिया के सबसे अमीर
अंबानी भले ही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट का हिस्सा बनने से चूक गए पर वे अब भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। लिस्ट के अनुसार रिलायंस समूह के चेयरमैन की संपत्ति में कमी आई है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपने ऊर्जा और खुदरा कारोबार में खराब प्रदर्शन से जूझना पड़ा है। धीमी बिक्री वृद्धि और ऋण को लेकर निवेशकों की चिंताओं ने समूह की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। कंपनी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, नवीकरणीय ऊर्जा और खुदरा कारोबार के विस्तार की ओर कदम बढ़ाए हैं, जिसमें धीमी प्रगति का उनकी संपत्ति पर असर पड़ रहा है।

भारत के सबसे अमीर अदाणी दूसरे नंबर पर
भारत के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी के बाद गौतम अदाणी का नंबर है। उनकी कुल संपत्ति में पिछले एक साल में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि हुई है। अदाणी ने कमोडिटी ट्रेडर के रूप में शुरुआत करने के बाद अपना साम्राज्य खड़ा किया और अपने समूह को नई ऊंचाइयों पर ले गए। अदाणी समूह देश के बंदरगाहों, बिजली उत्पादन, हवाई अड्डों, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, मीडिया और सीमेंट में कारोबार से जुड़ा है। हुरुन की लिस्ट के अनुसार सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी की संपत्ति 21 प्रतिशत बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई, जिससे वे भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए।


भारत के 10 सबसे अमीर परिवारों की सूची
रैंक नाम संपत्ति (INR लाख करोड़) वार्षिक वृद्धि % कंपनी उम्र शहर
1 मुकेश अंबानी और परिवार 8.6 -13.00% रिलायंस इंडस्ट्रीज 67 मुंबई
2 गौतम अदाणी और परिवार 8.4 13.00% अदाणी समूह 62 अहमदाबाद
3 रोशनी नाडर और परिवार 3.5 पहली बार शामिल एचसीएल 43 नई दिल्ली
4 दिलीप सांघवी और परिवार 2.5 21.00% सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 69 मुंबई
5 अजीम प्रेमजी और परिवार 2.2 पुनर्मूल्यांकन विप्रो 79 बेंगलुरु
6 कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार 2 28% आदित्य बिड़ला 57 मुंबई
7 साइरस एस पूनावाला और परिवार 2 -8% सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 83 पुणे
8 नीरज बजाज और परिवार 1.6 12% बजाज ऑटो 70 मुंबई
9 रवि जयपुरिया और परिवार 1.4 7% आरजे कॉर्प 70 नई दिल्ली
10 राधाकिशन दमानी और परिवार 1.4 -11% एवेन्यू सुपरमार्ट्स 69 मुंबई

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech