Sandhya Samachar

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखर रही है संस्कृति की छटा

254 views

गुड़ी पड़वा कालयुक्तनाम नवसंवत्सर 2082 के आगमन से पूर्व शहर में विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम
नवसंवत्सर के शुभ आगमन पर 30 मार्च को जल विहार में आयोजित किया जाएगा स्वागत महोत्सव


ग्वालियर। गुड़ी पडवा कालयुक्तनाम नवसंवत्सर 2082 इस बार 30 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार की शाम रॉक्सी पुल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 27 मार्च को छत्री मंडी, 28 मार्च को महाराजा बाड़ा पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत, भरत नाट्यम, बालिकाओं द्वारा नृत्य, काव्य गोष्ठी, शास्त्रीय संगीत आदि आयोजित किए जाएंगे।


इसके साथ ही 29 मार्च को वर्तमान पिंगलनाम संवत्सर 2081 का विदाई समारोह सायं 6ः30 बजे से जलविहार में मनाया जाएगा। इस अवसर पर ध्येय गीत, काव्य गोष्ठी, शास्त्रीय वादन, संगीत सरिता नवराग मंजरी, शास्त्रीय नृत्य, ओडिसी नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
मुख्य कार्यक्रम गुडीपडवा कालयुक्तनाम नवसंवत्सर 2082 स्वागत महोत्सव 30 मार्च को जलविहार पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया जाएगा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech