Sandhya Samachar

परमार्थ में सदैव अग्रणीय है ब्राह्मण समाज

486 views

सर्व ब्राह्मण महासंघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया एवं वरिष्ठ पत्रकार पाण्डेय को किया सम्मानित
ग्वालियर। ब्राह्मण समाज ने सदैव सर्व समाज के कल्याण के लिये कार्य किया है। क्योंकि ब्राह्मण ही ऐसी जाति है जो सदियों से समाज और राष्ट्र को दिशा प्रदान करती आ रही है। समाज ने आज सामूहिक रूप से जो मेरा सम्मान किया है, वह वंदनीय, अभिनंदनीय और अनुकरणीय है। सम्मान हमेशा जिम्मेदारी का अहसास कराता है और समाज सेवा के पथ पर तेजी से चलने की शक्ति प्रदान करता है। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया ने यह बात कही।
उन्होंने यह बात सर्व ब्राह्मण महासंघ द्वारा ठाटीपुर स्थित जलकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि कही।
इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजौरिया के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्वालियर गौरव सम्मान से नवाजे गए प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डॉ. अशोक मिश्रा को सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ. पाण्डेय ने कहा कि सम्मान का कोई मोल नहीं होता है यह तो अनमोल होता है। समाज के द्वारा दिया जाने वाला सम्मान सकारात्मक सोच के साथ कुछ और नया करने का जज्बा पैदा करता है।
डॉ. अशोक मिश्रा ने कहा कि जीवन में अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन यदि दूसरों के काम आ सकें जो हमारा जीवन सार्थक हो जाता है। समाज जब सेवा कार्य का मूल्यांकन सम्मान करता है तो फिर हमारी सेवा की सार्थकता सिद्ध हो जाती है।

महासंघ के पदाधिकारी अध्यक्ष इंजी. एसके शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महामंत्री रामनारायण मिश्रा सहित, ब्राह्मण उपवर्ग व संगठन के अध्यक्ष रामबाबू कटारे, अशोक शर्मा, किशन मुदगल, डॉ. जयवीर भारद्वाज, श्रीराम शर्मा, राजेश नायक, शशिकांत दीक्षित, राम पाठक, नरेंद्र कुमार शर्मा, आरडी रिछारिया, राजीव पस्तोर, अशोक पाण्डेय ने समाज की इन तीनों विभूतियों को सम्मानित किया।
इससे पूर्व अध्यक्ष एसके शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामनारायण मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रवि आनंद गौड़, पंकज पाठक, विजय शर्मा, धीरेंद्र तिवारी, पंकज सोनकिया, सोनू बाजपेयी, संगम भार्गव, दीपक शर्मा, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, रेखा त्रिपाठी पार्षद, शीला दीक्षित, देवेंद्र दुबे, अतुल पांडे, अशोक बबेले, धर्मेन्द्र गौड़, अवनीश गौड़, दिलीप पांडे, अतुल तिवारी, गिरीश भटेले, भानु व्यास, प्रकाशवीर शर्मा, मनोज त्रिपाठी, अतुल बोहरे, सुभाष त्रिपाठी, राममोहन तिवारी, भूदेव शर्मा, मुकेश गोस्वामी, अभिषेक द्विवेदी, सतीश शर्मा एवं हर्षवर्धन सिरोठिया प्रमुख रूप से मौजूद थे।
PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
30%
6.8km/h
66%
34°C
34°
34°
34°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech