— जिलाध्यक्ष बनने के बाद नगर आगमन पर हुआ राजौरिया का भव्य स्वागत, शहर में 101स्थानों पर पुष्पवर्षा कर की गई शानदार अगवानी
— स्वागत सत्कार में पूर्व जिलाध्यक्ष सहित मंत्री, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी हुए शामिल, एकजुट नजर आए भाजपाई
ग्वालियर। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त किए भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया शुक्रवार को रेल मार्ग से भोपाल से ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों भाजपाईयों ने उनकी अगवानी कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर माल्यार्पण के साथ उनका शानदार स्वागत किया।

रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर वे खुली गाड़ी में सवार हुए और थाटीपुर, मुरार, उपनगर ग्वालियर और लश्कर क्षेत्र में उनका विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान एक सैकड़ा स्थानों पर उनका ढोल-तासांं और डीजे की धुन के साथ आतिशाबाजी चलाकर महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जहां पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित नव नियुक्त अध्यक्ष राजौरिया सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं जयप्रकाश : पवैया
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि आज एक अध्यक्ष ने पर्दापण किया है और एक निवृत हो गए हैं। पार्टी में कोई पद स्थायी नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश विचारधारा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में तो हम प्रशासन शासन से लड़ लेते हैं लेकिन जब सत्ता में होते हैं यह सत्ता और कार्यकर्ता के बीच का सेतु का काम करता है। हमें प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करना चाहिए कि जयप्रकाश जैसे बहुत ही ऊर्जार्वान अनुभवी कार्यकर्ता को महानगर के अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
संगठन की पूंजी हैं कार्यकर्ताः शेजवलकर
पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है। हम सभी साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और मतदान केंद्र तक के कार्यकर्ताओं का हर काम होगा।
कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी हैं, हम सभी सत्ता और संगठन का बेहतर तालमेल के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
पार्टी में पद नहीं कार्यकर्ता स्थाई होता है : चौधरी
पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश राजौरिया का लगातार सात घंटे से स्वागत हो रहा है, और ऐसा स्वागत मैंने कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन लगातार परिवर्तनशील पार्टी है इसमें कोई पद स्थाई नहीं होता, होता है तो सिर्फ कार्यकर्ता स्थाई होता है। परिवर्तन ही हमारी पार्टी का नियम है। जब मैं जिलाध्यक्ष बना जो लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और विधानसभा व लोकसभा चुनाव में विजय हासिल हुई। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की है और हम संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर निरंतर कार्य करेंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी सभा को संबोधित किया।

परिवार के सदस्य की तरह है हर कार्यकर्ता : राजौरिया
जिलाध्यक्ष राजौरिया ने कहा कि यह सम्मान और जिम्मेदारी उन्हें पार्टी और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है। हम सब मिलकर सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य को साकार करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और वसुधैव कुटुंबकम की सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।


साथ ही कहा कि आप सभी ने मेरा जिस प्रकार से स्वागत किया जिसके लिए मैं हृदय से आप सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।
ये रहे मौजूद
स्वागत सभा में विधायक मोहन सिंह राठौड, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, सीताराम बाथम, सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरि पाल, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक जोशी, वेद प्रकाश शर्मा, कमल माखीजानी, गंगाराम बघेल, जितेंद्र गुर्जर, सुमन शर्मा, राकेश माहौर, राकेश खुरासिया, राजेश दुबे, नितेश शर्मा, रविन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, अरुण कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र राणा, कनवर किशोर मंगलानी, अशोक जैन, अशोक जादौन, रामेश्वर भदोरिया, धर्मेंद्र सिंह तोमर ( विट्टू), सुधीर गुप्ता, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, गिर्राज कंसाना, शैली शर्मा, डॉ. कुलदीप चतुर्वेदी, महेंद्र सोलंकी, सुघर सिंह पवैया, उदय अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, उपेंद्र बैस, सुजीत सिंह भदौरिया, पारस जैन, बिरजू शिवहरे, जंडेल सिंह गुर्जर, आकाश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, अचल चौधरी, पार्षद संजीव पोतनीस, अजय अरोरा, अजय तिवारी, प्रमोद खंडेलवाल, प्रतीक तिवारी, आकाश सिंह भदौरिया, सतपाल जादौन, जबर सिंह, अमित बंसल, गिर्राज व्यास, बीपी सिंह, मनमोहन तिवारी, कौशल बाजपेई, उदय भान सिंह पवैया, जगत सिंह कौरव, यश शर्मा, निखिल विजयवर्गीय, विकास साहू, सतीश साह,ू रामदास मिश्रा, प्रवीण पाल, पुरुषोत्तम तमोतिया एवं अखिलेश राजौरिया सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इन स्थानों पर हुआ स्वागत
राजौरिया का स्वागत ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर, बस स्टैंड, आकाशवाणी तिराहा, थाटीपुर चौराहा, नदीपार टाल, बारादरी चौराहा, सदर अग्रसेन जी की मूर्ति, खुलासंतर होते हुए सात नंबर चौराहा से काल्पी ब्रिज गोले का मंदिर से नारायण विहार, श्याम वाटिका, दुगार्दास राठौर जी की प्रतिमा से हजीरा चौराहा, किला गेट, सेवा नगर होते हुए फूलबाग से गुरुद्वारा, मोती पैलेस, जयेंद्र गंज इंदरगंज, ऊंट पुल से होकर दौलतगंज, महाराजबाड़ा होते हुए मुखर्जी भवन तक 101 से ज्यादा स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
स्टेशन पर वरिष्ठों ने किया स्वागत
रेलवे स्टेशन पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक मोहन सिंह राठौड, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वेद प्रकाश शर्मा, कमल माखीजानी, जितेंद्र गुर्जर, सुमन शर्मा, राकेश माहौर, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, अरुण कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र राणा, कनवर किशोर मंगलानी, धर्मेंद्र सिंह तोमर ( विट्टू), सुधीर गुप्ता, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, गिर्राज कंसाना, शैली शर्मा, डॉ. कुलदीप चतुवेर्दी, श्री महेंद्र सोलंकी, सुघर सिंह पवैया, उपेंद्र बैस, पारस जैन, विरजू शिवहरे, जंडेल सिंह गुर्जर, आकाश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, अमित बंसल, बी.पी.सिंह, यश शर्मा, निखिल विजयवर्गीय, अखिलेश राजोरिया एवं मनोज तोमर ने सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
PostedBy : विजय पाण्डेय