Sandhya Samachar

सकल ब्राह्मण महासमिति के पदाधिकारियों संकल्पों के साथ ली शपथ

80 views

ग्वालियर। परशुराम पालकी, सामूहिक विवाह,परिचय सम्मेलन का संकल्प लेने के साथ सकल ब्राह्मण महासमिति का शपथ ग्रहण समारोह श्री रामप्रकाश शर्मा तिलकधारी सभागार आयोजित किया गया।
स्मारोह के मुख्यअतिथि महंत मनीष विट्ठल अण्णा महाराज थे। अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने की। जबकि डॉ. केशव पाण्डेय एवं अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश त्यागी विशिष्ट अतिथि थे।
इस दौरान सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष नरेश कटारे, महामंत्री डॉ. मुन्नालाल शर्मा,कोषाध्यक्ष रवींद्र नाथ नायक, मीडिया प्रभारी श्याम बाबू शर्मा, प्रवक्ता गिरिराज गुरु, संगठन मंत्री हेमंत शर्मा, संयुक्त महामंत्री भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, मनोज त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, सह मंत्री पीएन मिश्रा, बृजेश चंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र कुमार पाठक, ब्रह्म दत्त पाण्डेय, कार्यालय मंत्री शैलेंद्र दीक्षित, कार्यालय उप मंत्री बृजेश पाठक एवं योगेन्द्र दीक्षित ने सेवा के संकल्प के साथ शपथ ली।

इनके अलावा स्वागत अध्यक्ष अशोक गौतम, स्वागत मंत्री रामनारायण मिश्रा, भोजन समिति के मुख्य संयोजक सतीश शर्मा केदारपुर, आवास समिति के मुख्य संयोजक ओपी पाठक, अवनीश ललित गौड़, स्मारिका वितरण समिति का संयोजक राहुल शर्मा और सजावट समिति संयोजक बंटी शर्मा ने भी शपथ ली।
इस दौरान अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाजसेवी ब्रह्मलीन के सम्मान को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर द्वार लगाकर उन्हें नमन किया जाएगा जिसमें ब्राह्मण रत्न मधु भारद्वाज, ब्राह्मण रत्न देवेंद्र तिवारी, ब्राह्मण रत्न रामस्वरूप हिन्ना, ब्राह्मण रत्न डॉ. बीपी पुरोहित, ब्राह्मण रत्न भवानी प्रसाद मुद्गल, ब्राह्मण रत्न पंडित राम गोपाल शर्मा, ब्राह्मण रत्न हरिशंकर समाधिया एवं ब्राह्मण रत्न आनंद नारायण गौड की स्मृति में द्वार बनाए जाएंगे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech