मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल ने उनकी कृति कोरोना डायरी के लिए किया चयनित
ग्वालियर। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल ने वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसके तहत उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के उपाध्यक्ष एवं उद्भव साहित्यिक मंच के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह राजेंद्र अनुरागी (डायरी) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनको यह पुरस्कार उनकी कृति कोरोना डायरी के लिए प्रदान किया जाएगा।
उद्भव के सचिव दीपक तोमर ने बताया कि सुरेन्द्रपाल सिंह कुशवाह का इससे पूर्व “बुआ का गाँव “ उपन्यास प्रकाशित हो चुका है। महाराजा मान सिंह तोमर पर लिखित महाकाव्य प्रकाशाधीन है।
ग्वालियर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय “ग्वालियर साहित्य उत्सव“ में कुशवाह की प्रमुख भूमिका रही थी। श्री कुशवाह नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मलेन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
उदभव अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय, दीपक तोमर, किरण भदौरिया, मनोज अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र मुद्गल, आलोक द्विवेदी, नगर के वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश तोमर, गीतकार राजेश शर्मा एवं घनश्याम भारती, ललित मोहन त्रिवेदी, साहित्यकार जगदीश गुप्त, सुरेंद्र परिहार, शुभाषेदु श्रीवास्तव, मूलचंद रसेनिया एवं अमर सिंह परिहार ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
Posted by : मंजू सोनी