Sandhya Samachar

देश भक्ति के तरानों से दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

105 views

— विजय दिवस पर महाराज बाड़े पर हुई पुलिस बैंड की प्रस्तुति
— आईजी, कलेक्टर एवं एसपी सहित अन्य अधिकारी सुने तराने

ग्वालियर। भारतीय सैनिकों के शौर्य व पराक्रम को समर्पित विजय दिवस 16 दिसम्बर पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा देशभक्तिपूर्ण तरानों की धुन से गूँज उठा।
विजय दिवस एवं जनकल्याण पर्व के उपलक्ष्य में महाराज बाड़े पर पुलिस बैंड द्वारा “मेरा रंग दे बसंती चोला”, “हर करम अपना करेंगे” और “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” जैसे गानों की ओजपूर्ण धुन निकालकर सभी को देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत कर दिया।
बैंड की प्रस्तुति के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व नगर निगम के अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों एवं इस अवसर पर मौजूद नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ बैंड में शामिल एसएएफ एवं पुलिस के जवानों का उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन हमारे देश की सेना के पराक्रमी जाबांजों ने पाकिस्तान को पराजित किया था और पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र होकर बांगलादेश बना था। भारतीय सेना ने इस युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर उसके 93 हजार सैनिकों को आत्म समर्पण के लिये मजबूर किया था। तभी से 16 दिसम्बर को विजय दिवस मनाया जाता है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech