Sandhya Samachar

अल्लू अर्जुनः पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत

111 views

पुष्पा 2 की दुनिया में धूम मची हुई हैं लेकिन फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नई दिल्ली। पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चिक्कड़पल्ली थाने के लिए पुलिस उन्हें अपने साथ उनके घर से ले गई। इसके कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनको नामपल्ली कोर्ट में पेश किया, जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हाई कोर्ट में जारी है सुनवाई
अभिनेता ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा।
जानिए क्यों बढ़ी हैं मुश्किलें
पुष्पा 2 फिल्म की रिलीज से पहले 4 दिसंबर की रात को संध्या थिएटर में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां अल्लू अर्जून पहुंचे थे। अपने पसंदीदा स्टार को देखकर लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका 13 वर्षीय बेटा घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है। हालांकि अल्लू अर्जन ने महिला के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद की थी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
83%
5km/h
100%
25°C
25°
25°
25°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech