भावनगर रोड शो में भावुक पल: पीएम मोदी ने नन्हे बालक को किया सैल्यूट, बच्चा खुशी से खिल उठा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

भावनगर रोड शो में भावुक पल: पीएम मोदी ने नन्हे बालक को किया सैल्यूट, बच्चा खुशी से खिल उठा

भावनगर (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के भावनगर पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रोड शो और जनसभा में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक करीब एक किलोमीटर लंबे रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने रास्ते भर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मंच सजाए गए थे और पोस्टरों पर उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद दिया गया।

पीएम मोदी और नन्हे बालक का सैल्यूट

रोड शो के दौरान एक दिल को छू लेने वाला पल देखने को मिला। भीड़ में मौजूद एक छोटे बच्चे ने पीएम मोदी को देखकर उन्हें सैल्यूट किया। बच्चे की इस मासूमियत ने पीएम मोदी का ध्यान खींचा और उन्होंने भी तुरंत उसी अंदाज में बच्चे को सैल्यूट कर दिया। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग भावुक हो उठे और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भावनगर में पीएम मोदी का संबोधन

भावनगर में प्रधानमंत्री ने 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,

 “भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है—दूसरे देशों पर निर्भरता। हमारी सभी समस्याओं का हल आत्मनिर्भरता में है। कांग्रेस ने लाइसेंस-राज थोपकर भारत की प्रतिभा को दबाया। 50 साल पहले देश का 40% व्यापार भारत निर्मित जहाजों से होता था, जो आज सिर्फ 5% रह गया है। हर साल हम विदेशी कंपनियों को छह लाख करोड़ रुपये चुकाते हैं, जो लगभग हमारे रक्षा बजट के बराबर है।”

Also Read

पीएम मोदी ने आगे कहा कि चाहे सेमीकंडक्टर चिप्स हों या शिप निर्माण, भारत को इन्हें अपने देश में ही बनाना होगा। उन्होंने बंदरगाहों को भारत के वैश्विक समुद्री शक्ति बनने की रीढ़ बताया।

Top Stories
Related Post