बोत्सवाना से विमान द्वारा में 9 चीतों को शुक्रवार को ग्वालियर लाया गया है। फिर शनिवार आज सुबह 9:30 बजे हेलिकाप्टर द्वारा कुनो नेशनल पार्क ले जाया गया। जब ग्वालियर में जीते पहुंचे तब ग्वालियर में एयर फोर्स स्टेशन पर विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहीं। फिर विशेषज्ञों ने सभी चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
एयरफोर्स के तीन हेलीकॉप्टर कूनो नेशनल पार्क रवाना हुए, जिसमें दो हेलीकॉप्टर में चीते सवार थे और एक हेलीकॉप्टर में एक्सपर्ट टीम सवार मौजूद थी। इन चीतों में 6 मादा चीते और तीन नर चीते शामिल है कूनो नेशनल पार्क में सभी चीतों को एक महीने के लिए बाड़ों में क्वारंटाइन रखा जाएगा। 1 महीने बाद सभी को जंगल मे छोड़ा जाएगा।
70 साल पहले देश से चीते विलुप्त हो चुके थे लेकिन अब प्रोजेक्ट चिता के जरिए चीतों की वापसी हो गई है। अब भारत में चीतों की संख्या 48 हो गई है।