केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवे वेतन आयोग को लेकर अहम खबर सामने आई है। दरअसल 25 फरवरी 2026 को दिल्ली में नेशनल काउंसलिंग और जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी की मीटिंग हुई थी। बुधवार की बैठक में कई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए जैसे रेलवे, पोस्टल सर्विस, डिफेंस आदि। जिसमें कई सारे मुद्दे को लेकर चर्चा हुई जैसे कर्मचारियों के लिए ज्यादा नहीं तो सिर्फ पांच प्रमोशन की गारंटी देना, यूनिट को तीन से बढ़ाकर 5 करना, OPS बहाली और सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाना। AIDEF के सेक्रेटरी जनरल सी श्रीकुमार ने बताया है कि मीटिंग में जो अहम मुद्दे रखे गए उस पर सहमति बनाने की कोशिश की गई। मीटिंग में फिटमेंट फैक्टर, पेंशनर्स और मिनिमम पे जैसे मुद्दों को फोकस किया गया है।
आठवें वेतन से जुड़ी अलग-अलग एम्पलाई संगठन की अपनी मांगे जेसीएम को भेजेगी, इसके बाद 10- 15 दिनों के अंदर सभी संगठन की तरफ से एक कॉमन मेमोरेंडम तैयार किया जाएगा। कॉमन मेमोरेंडम पर चर्चा के लिए अगली बैठक 10 मार्च को रखी गई है ।