Sandhya Samachar

7 हजार के लेनदेन में युवक को मारी गोली

54 views

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, पत्नी से बार-बार पैसे मांगने से था नाराज

ग्वालियर | शहर में तीन दिन पहले रवि जाटव नाम के युवक को गोली मारकर फरार हुए आरोपी नितिन रजक को माधौगंज थाना पुलिस ने बीती रात को गुढी गुढा का नाका मरघट के पास से गिरफ्तार कर लिया|


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक खाली राउंड का खोखा बरामद किया है।
घायल और पकड़े गए आरोपी के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। घायल युवक ने घटना के बाद पहले गोली लगने को पटाखा समझा था कि उस पर किसी ने पटाखा फेंका है, बाद में अस्पताल में एक्सरे में स्पष्ट हुआ कि उसे गोली मारी है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ जारी है।

माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की हैदरगंज में 25 मार्च की रात 11:45 बजे घर के बाहर खड़े युवक रवि जाटव को गोली मारने वाला आरोपी गुढी गुढा का नाका मरघट के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहंची तो वहां पर एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा। जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे धर दबोचा लिया।
पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नितिन रजक निवासी गुढी गुढा का नाका सरकारी मल्टी में रहने वाला बताया।

आरोपी बोला- पत्नी से करता था पैसों की मांग
पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में पैसे का लेनदेन होना पाया गया है। पकड़े गए आरोपी नितिन रजक ने पुलिस को बताया है कि उन दोनों के बीच 7 हजार रुपए के लेन देन का विवाद था, उन्हें पैसों को लेकर रवि आए दिन उसके घर पर जाकर उसकी पत्नी से मांगा करता था। जिसके चलते उसने रवि को सबक सिखाने के लिए गोली मारी थी।


पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया माधौगंज थाना पुलिस ने हैदरगंज में रवि जाटव नाम के युवक को गोली मारने वाले आरोपी को घटना में प्रयुक्त किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है, बताया गया है कि रवि व नितिन के बीच सात हजार रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को गोली मारी थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech