Sandhya Samachar

फिर दहली चंबल : 10 साल की दुश्मनी और नौ हत्या

158 views

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या
खूनी लड़ाई ने एक बार फिर चंबल अंचल की मुश्किल बढ़ाई, गॉव में भारी पुलिस बल तैनात
एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार सात हुए फरार

ग्वालियर। मुरैना के सिहौंनिया थाना क्षेत्र के भिड़ौसा लेपा गांव में जमीन के विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठियों से शुरू हुआ संघर्ष देखते ही देखते गोलीबारी में कब तब्दील हो गया और एक के बाद एक, दो या तीन नहीं बल्कि छह लोगों की हत्या कर दी गई। लेपा में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थति बनी हुई है। गांव से मृतकों के शवों को मुरैना अस्पताल में पीएम के लिए लाया गया है। साथ ही घायलों को भी इलाज के लिए मुरैना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंबल में फिर खूनी खेल – 5

इन लोगों की हुई मौत
गोलीबारी में मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह, लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह, विनोद सिंह पु. सुरेश सिंह तोमर, है।

यह था मामला
लेपा गांव के रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ और रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के दो तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से रंजीत तोमर का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
clear sky
13%
4.2km/h
0%
40°C
40°
40°
39°
Fri
30°
Sat
29°
Sun
29°
Mon
30°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech