हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने 5 तेजस लड़ाकू विमान तैयार कर लिए हैं जिसका नाम Mk1A है जो भारतीय वायुसेना को यह विमान जल्द ही डिलीवर होंगे। ये विमान दुश्मनों के उपर कहर बरपाने के लिए तैयार किया गया हैं इन विमानों के लिए बस कुछ महीनों का इंतजार करना बाकी है। जिससे भारतीय सेना पूरी तरह मजबूत हो सके।
HAL चेयरमैन ने क्या कहा ?
HAL चेयरमैन डीके सुनील ने बताया कि फायरिंग, मिसाइल ट्रायल्स पूरे हो चुके हैं। वायुसेना से स्वीकृति मिलते ही इस वित्तीय वर्ष डिलीवर कर दिए जाएंगे। यह डिलीवरी मार्च 2026 तक हो जाएगी। पहले GE F404 इंजन सप्लाई में देरी थी जिससे अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका, लेकिन अब 5 विमानों के लिए इंजन लग चुके हैं। और जल्द से जल्द भारत के पास Mk1A के पांच विमान होंगे। ये स्वदेशी विमान आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाएंगे।
Mk1A की क्या है खासियत ?
ये पुराने Mk1 से कहीं ज्यादा घातक हैं। तेजस Mk1A में AESA रडार, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, बेहतर एवियोनिक्स और एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग है।
IAF ने 2021 में HAL के साथ 83 डील साइन की थी, जो करीब 48000 करोड़ रुपए की थी IAF के पास 30 से 32 स्क्वाड्रन विमान है लेकिन जरूर 42 की है