Sandhya Samachar

21 हजार 600 स्क्वायर फीट जमीन की रजिस्ट्री करवाने भोपाल से आए महामंत्री

61 views

कलेक्ट्रेट के पास होगा भाजपा कार्यालय का निर्माण
ग्वालियर : भारतीय जनता पार्टी का ग्वालियर में विशाल और भव्य कार्यालय बनेगा। इसके लिए 21 हजार 600 स्क्वायर फीट जमीन पार्टी ने खरीद ली है। जमीन की रजिस्ट्री शनिवार को हुई। रजिस्ट्री कराने भोपाल से भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ग्वालियर आए।
फ़िलहाल पार्टी का महाराज बाड़े पर कार्यालय है। जिले की 6 विधानसभाओं के हिसाब से यह कार्यालय काफी छोटा है। भाजपा अब नए कार्यालय बना रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर में भाजपा ने सिरोल रोड स्थित कलेक्ट्रेट के पीछे नए भवन के लिए 21 हजार 600 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है। जिसकी रजिस्ट्री कराने वह खुद भोपाल से शनिवार दोपहर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। इनके साथ कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि ग्वालियर संभाग के कार्यकर्ताओं के लिए आज खुशी का दिन है क्योंकि पार्टी के नए कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री हुई है।


उसकी रजिस्ट्री कराने की जिम्मेदारी का दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यालय बने वह हर एक कार्यकर्ता की इच्छा होती है क्योंकि कार्यालय पार्टी की गतिविधियों का एक केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है।
पूरे देश में आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में भाजपा का आधार बढ़ा है। इसलिए हमारे कार्यक्रमों, बैठकों व आज की जो ज़रुरत है उनको पूरा करने के लिए बड़े स्थानों की जरूरत है। प्रदेश में 55 जिले हैं। हमारे संगठनात्मक 62 जिले हैं। सभी जिलो में हमारे कार्यालय बने हैं।
ग्वालियर जिले में 6 विधानसभा आती है। सभी जगह के कार्यकर्ता आते है। प्रमुख बैठकें होती हैं तो पार्टी आज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पार्टी कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।


इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, संभागीय मीडिया प्रभारी राजलखन सिंह, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, दीपक शर्मा, गिर्राज कंसाना बिट्टू, दीपक शर्मा, अरविंद रघुवंशी, रामेश्वर भदौरिया एवं हरीश मेवाफरोस आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
4.2km/h
96%
26°C
26°
26°
25°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech