Sandhya Samachar

2023 का संग्राम-चुनाव का ऐलान:पॉच राज्यों में चुनावी दंगल,किसका होगा मंगल

81 views

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होगा मतदान, तीन दिसंबर को आएगा परिणाम
नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयोग ने पॉच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2023 के चुनावों का ऐलान किया। इसके साथ प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। इसके अलावा मिज़ोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को कराया जाएगा। राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को तथा तेलंगाना में भी एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा। पांॅचों राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर, 2023 को कराकर उसी दिन परिणामे घोषित किए जाएंगे।

फैक्ट फाइल
राज्यों की स्थिति
मध्य प्रदेश :230 सीट
राजस्थान : 199 सीट
तेलंगाना : 119 सीट
छत्तीसगढ़ : 99 सीट
मिजोरम : 40 सीट

कुल विधानसभा सीट
679
कुल मतदाता
16 करोड़
8.2 करोड़ पुरुष
7.8 करोड़ महिला
नये मतदाता (युवा)
60 लाख

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला शामिल हैं। जबकि इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इन राज्यों के आठ हजार 192 मतदान केंद्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी। पॉंचों राज्यों की कुल 679 विधान सभा सीटों के लिए एक लाख 77 हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। एक लाख मतदान केंद्रों पर वेब कॉस्टिंग की जाएगी। सी विजिल ऐप से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। लोग ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकेंगे। मध्य प्रदेश में इस बार देवगांव और मंडला जिले के बिछिया में 350 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा। यह मतदान केंद्र एसडीएम कार्यालय से 40 किमी दूर है। मध्यप्रदेश में ही नंदिया और नर्मदापुरम के पिपरिया में जिला मुख्यालय में 165 किमी दूर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टी को देनवा नदी पार करके जाना होगा। इसके पहले उसे अलग गाड़ी से देनवा के किनारे तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
7.2km/h
100%
25°C
25°
25°
25°
Tue
24°
Wed
24°
Thu
25°
Fri
25°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech