छत्तीसगढ़ में माओवादियों की बड़ी सरेंडर स्टोरी: 190 नक्सली आज CM विष्णु देव साय के सामने डालेंगे हथियार, 71 रायफलें होंगी सुपुर्द

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

छत्तीसगढ़ में माओवादियों की बड़ी सरेंडर स्टोरी: 190 नक्सली आज CM विष्णु देव साय के सामने डालेंगे हथियार, 71 रायफलें होंगी सुपुर्द

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को इतिहास रचने जा रहा है, जब 190 माओवादी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। यह राज्य में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ के घने जंगलों में सक्रिय माड़ डिवीजन के करीब 140 माओवादी गुरुवार को समर्पण के लिए निकले थे। इस समूह का नेतृत्व संगठन के प्रवक्ता माओवादी रूपेश और डिवीजन सचिव रणिता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दल इंद्रावती नदी पार कर भैरमगढ़ क्षेत्र तक पहुंच चुका है, जहां पुलिस ने सुरक्षा घेरे में उन्हें सुरक्षित किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले इस दल में दो जोनल कमेटी सदस्य, 15 डिविजनल कमेटी सदस्य, और 121 एरिया कमेटी व जनमिलिशिया कैडर शामिल हैं। उनके पास एके-47 सहित कुल 71 हथियार हैं, जिन्हें वे आज प्रशासन को सौंपेंगे।

बताया जा रहा है कि सभी माओवादी पुलिस सुरक्षा के बीच जगदलपुर लाए जा रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में औपचारिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम होगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कदम नक्सल आंदोलन के कमजोर पड़ने का संकेत है और आने वाले समय में प्रदेश में शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Also Read

Top Stories
Related Post