Sandhya Samachar

सीएम हेल्पलाइन में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें अधिकारी-कलेक्टर

309 views

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री प्रवीण फुलपगारे, सीईओ जिला पंचायत श्री जेके जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री वरूण अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बडोले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभाग वार विस्तृत समीक्षा कर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिए। उन्होंने समय सीमा अंतर्गत प्राप्त आवेदनो की भी समीक्षा कर उनकी प्रगति जानी। कलेक्टर ने जन आकाँक्षा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणो की भी समीक्षा कर उनके निराकरण की स्थिति देखी। साथ ही समस्त अधिकारियों को उनके समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में अंतर्विभागिय समन्वय संवंधी विषयों पर भी चर्चा कर उनके संवंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए।

 Sh. Arun Sharma

समाचारो की सूची

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
31%
2.1km/h
15%
34°C
34°
34°
33°
Fri
28°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech