Sandhya Samachar

शिवराज ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कही यह बात

255 views

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ग्वालियर पर आगमन पर अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे से मुख्यमंत्री चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर। एग्जिट पोल के आने के बाद सत्ता और विपक्ष के नेताओं के चेहरे के भाव बदले हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की दलों के नेता अपनी-अपनी सरकार बनने के प्रति आश्वत हैं।
चुनाव परिणाम के दो दिन पहले ग्वालियर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान से जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या आप पॉंचवी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे? इसके जवाब में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद बोला और सवाल का जवाद दिए बिना ही निकल गए।
आपको बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री अल्प प्रवास पर आए थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगवानी की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नड्डा के साथ आए थे।
इसी दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किया था। उन्होंने एग्जिट पोल पर कहा कि भाजपा प्रदेश में बहुमत के साथ आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने मेहनत के साथ चुनाव लड़ा है। जनता के अपार समर्थन के कारण प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आप पॉंचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो वे कुछ नहीं बोले और भाजपा जिंदाबाद बोल कर चले गए।
उधर सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाने जा रही है। 48 घंटे के बाद फैसला आ जाएगा। तब तक लिए आप इंतजार कीजिए। लेकिन सिंधिया भी मुख्यमंत्री कौन बनेगा के सवाल पर बिना कोई जवाब दिए चले गए।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
75%
6.4km/h
100%
25°C
25°
25°
24°
Sun
24°
Mon
23°
Tue
23°
Wed
22°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech