Sandhya Samachar

बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर भड़के राहुल गांधी, बोले- सरकार की कथनी और करनी में अंतर

256 views

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि एक महिला से दुष्कर्म और हत्या के दोषियों को रिहा कर दिया गया। देश में नारी शक्ति की झूठी बातें बोली जा रही हैं।

राहुल ने कहा, ‘पांच महीने की गर्भवती महिला से दुष्कर्म और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रिहा किया गया।’ राहुल ने कहा कि देश पीएम की कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।

5 महीने की गर्भवती महिला से दुष्कर्म और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
85%
5.1km/h
100%
24°C
24°
24°
23°
Tue
21°
Wed
22°
Thu
23°
Fri
23°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech