Sandhya Samachar

पर्यटन को पंख लगेंगे:600 कमरों वाला ऐतिहासिक मोतीमहल बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा हेरिटेज होटल, ग्लोबल टेंडर की तैयारी

459 views

ग्वालियर का ऐतिहासिक मोतीमहल जिसे हेरिटेज होटल बनाया जाएगा।

लगभग 600 छोटे-बड़े कमरे व गैलरी वाले मोतीमहल को ग्लोबल टेंडर के जरिए एक उच्च स्तरीय होटल के लिए लीज पर दिया जाएगा। मोतीमहल को जयपुर के रामबाग, जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस, आगरा के ओबेरॉय अमरविलास तथा हैदराबाद के ताज फलकनुमा जैसा विश्व प्रसिद्ध होटल बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ग्वालियर से 125 किलोमीटर दूर आगरा में हर साल लगभग 60 लाख पर्यटक आते हैं। ग्वालियर में किला, तानसेन मकबरा, म्यूजियम सहित कई ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थल हैं। पर्यटन विभाग आगरा तक आने वाले पर्यटकों को ग्वालियर के लिए आकर्षित करने में मोतीमहल हेरिटेज होटल को बड़ी सुविधा के तौर पर पेश करेगा।

  • 05 लाख वर्गफीट से अधिक जगह पर बना है ऐतिहासिक मोतीमहल
  • 42 रागमाला भित्ति चित्र वाली पेंटिंग लगी है, जिसमें तानसेन के दो राग
  • 25 किलो सोने की नक्काशी, सोने की पॉलिश वाला दरबार हॉल
  • 1956 में मध्यभारत प्रांत के समय यहां तत्कालीन विधानसभा लगती थी

ये खास है मोतीमहल में

5 लाख वर्गफीट से अधिक जगह में बने मोतीमहल में देश की अंतिम 42 रागमाला भित्ति चित्र वाली पेंटिंग है। दरबार हाॅल, झूमर व बैजाताल इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। सोने की पॉलिश इसे और भव्य बना देती है। भवन निर्माण में ग्रंथों में शुक्राचार्य द्वारा उल्लेखित तथ्यों के आधार पर इसका निर्माण हुआ है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर जंग बहादुर सिंह कुशवाह के अनुसार रिकॉर्ड में 600 कमरे दर्ज हैं। मोतीमहल में नीचे एक विशाल तलघर और कई कमरे व हॉल बंद हैं।

देश के टॉप-10 फाइव स्टार होटल की तरह करेंगे विकसित

मोतीमहल को फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। हम जोधपुर के उम्मेद भवन और जयपुर के रामबाग पैलेस सहित देश के टॉप 10 फाइव स्टार होटल की तरह इसे बनाएंगे। इसके लिए हमने टेंडर की तैयारी कर ली है। ग्वालियर ऐतिहासिक शहर है,यहां रेल तथा हवाई मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी है। कूनो में अफ्रीकी चीते आने से ये क्षेत्र टूरिस्ट सर्किट के तौर पर विकसित होगा।

-शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग, मप्र

पर्यटकों को रात्रि विश्राम के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा

ग्वालियर के दर्शनीय स्थलों को दिन में देखकर रात्रि विश्राम के लिए दिल्ली या आगरा जाने वाले पर्यटकों को हेरिटेज होटल से बेहतर सुविधा मिलेगी। ताजमहल देख कर लौटने वाले पर्यटक, कूनो सेंक्चुरी भी वाया ग्वालियर ही जाएंगे। ऐसे में मोतीमहल का फाइव स्टार होटल पर्यटकों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
4.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech