Sandhya Samachar

दूल्‍हे के स्‍वागत में उड़े 20 लाख रुपये!

139 views

20 लाख रुपये उड़े दूल्हे के स्वागत में पुलिस पहुंची तो देख कर रह गई हैरान
उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दूल्हे के स्वागत में नोटों की गड्डी उड़ाने का एक वीडियो वायरल हुआ। दावा किया जा रहा था कि हवा में 20 लाख रुपये के नोट उड़ाए गए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि सिर्फ 8-10 हजार रुपये ही उड़ाए गए थे। साथ ही कुछ चूरन वाले नोट भी उड़ाए गए थे।
उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के देवलहवा गांव में दूल्हे के स्वागत में नोटों की गड्डी उड़ाने का एक वीडियो प्रसारित हुआ है। किसी ने अफवाह फैला दी कि हवा में 20 लाख रुपये के नोट की गड्डी उड़ाई गई। वीडियो के साथ यह बातें भी प्रसारित हुईं तो सदर थाना पुलिस मंगलवार की रात गांव में जांच के लिए पहुंच गई। कई लोगों से उसने पूछताछ किया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शादी में 8-10 हजार रुपये गड्डी के रूप में उड़ाए गए हैं। उसके साथ कुछ चूरन वाले नोट उड़ाए गए हैं। लेकिन 20 लाख रुपये उड़ाने की बात झूठी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देवलहवा गांव के नूरूल के घर में भतीजे की शादी थी। एक भतीजे की शादी 6 नवंबर की थी तो दूसरे भतीजे की 14 नवंबर को। शादी में घरवालों ने दूल्हे पर नोटों की कुछ गड्डी भी उड़ा दी। इसका वीडियो भी बनाकर प्रसारित कर दिया। बाद में किसी ने अफवाह फैला दी कि शादी में 20 लाख रुपये हवा में उड़ाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वहां 20 नहीं, बल्कि 10 हजार रुपये उड़ाए गए हैं।
नूरूल ने बताया कि उनके गांव के लोग कन्वर्टेड मुस्लिम हैं। शादी में सिर्फ निकाह की रस्म भर मुस्लिम तरीके से होती है। शेष सभी रस्में हिंदू-रीति रिवाज से ही होता है। 6 व 14 नवंबर को उनके भतीजों की शादी थी। इसमें दूल्हे ने सेहरा बांधा। घोड़ी चढ़ा। घर के बच्चों ने उसके स्वागत में आठ से 10 हजार रुपये भी लुटाए। किसी ने अफवाह फैला दी कि 20 लाख रुपये लुटाए गए हैं। यह बात पूरी तरह से झूठी है। इसमें कुछ बच्चों ने चूरन वाले नोट भी उड़ाए हैं।
पुलिस ने क्‍या कहा
हवा में भारतीय नोटों को उड़ाना गलत
आरटीआइ कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि हवा में भारतीय नोटों को उड़ाना अपराध है। इस आरोप में मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
88%
4.8km/h
100%
24°C
24°
24°
24°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
21°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech