Sandhya Samachar

‘ट्रंप के टैरिफ’ ने किया बुरा हाल, निवेशकों के ₹20 लाख करोड़ डूबे

139 views

एजेंसी | अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं और वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता के बीच सोमवार को पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक चार फीसदी से ज्यादा टूट गए। सुबह 12 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 3,141.82 अंक यानी 4.16% गिरकर 72,222.87 के स्तर पर आ गया। दूसरी ओर, निफ्टी 1,012.41 अंक या 4.42% कमजोर होकर 21,892.05 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान क्षेत्रवार सूचकांकों में 8% तक की बड़ी गिरावट दिखी और निवेशकों को करीब 19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।


वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के अलावे एशिया और अमेरिका के बाजारों में क्या चल रहा है? बाजार में हुई तेज गिरावट के बीच प्रमुख शेयरों का क्या हाल है? सोमवार को आई बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार किस करवट बैठ सकता है? व्यापार युद्ध और मंदी की आशंकाओं पर जानकारों की क्या राय है?


भारतीय बाजार में बिकवाली के बीच क्या चल रहा है?
सोमवार को घरेलू बाजार में हुई भीषण बिकवाली के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अपने 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और 5% से अधिक की गिरावट के साथ बीएसई पर 1144.90 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। बीते छह दिनों में कंपनी के मार्केट कैप में करीब दो लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों पर भी भारी बिकवाली का असर दिखा। मेटल सेक्टर के शेयरों का हाल सबसे खराब रहा।

📢 ऐसी और भरोसेमंद लोकल खबरों के लिए विज़िट करें
🌐 SandhyaSamachar.com
📲
ग्वालियरचंबल की सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट
राजनीति, रोजगार, शिक्षा, मौसम और खेल की ताज़ा खबरें
✅ 100%
लोकल और सटीक जानकारी

🔖 अभी विज़िट करें, शेयर करें और जुड़ें Sandhya Samachar के साथ!

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech