Sandhya Samachar

जिस संसद में हम बैठे हैं, उस जगह पर भी वक्फ ने किया था दावा

102 views

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया गया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि कानून को जबरन थोपा जा रहा है। रिजिजू ने यूपीए सरकार की उड़ाई धज्जिया

नई दिल्ली। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश हो गया है। विधेयक पर आज ही चर्चा और वोटिंग कराने की तैयारी है। विपक्ष ने चर्चा के लिए 12 घंटे की मांग की। मगर सरकार ने सिर्फ 8 घंटे का समय दिया है।


सरकार जहां विधेयक को मुस्लिमों के हित में एक सुधारात्मक कदम बता रही तो वहीं विपक्ष पुरजोर विरोध में उतरा है। विपक्षी दलों का कहना है कि विधेयक संविधान का उल्लघंन है और धार्मिक आजादी के खिलाफ है।


वक्फ ने संसद पर भी दावा किया थाः रिजिजू
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में हंगामे के बीच कहा कि जिस संसद में हम बैठे हैं, उस जगह पर भी वक्फ ने दावा कर दिया था। मोदी सरकार नहीं होती तो ये वक्फ की संपत्ति होती।


किसी बिल पर इतनी याचिकाएं नहीं आईंः किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा कि इतनी याचिकाएं किसी और बिल में नहीं आई हैं। 284 डेलिगेशन ने अलग-अलग कमेटी के सामने अपनी बात रखी। कई राज्यों के वक्फ बोर्ड ने अपना पक्ष रखा।


अमित शाह ने दिया कांग्रेस को जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसदीय समिति के सुझाव के बाद कैबिनेट ने इसे स्वीकार किया। संशोधन के रूप में किरेन रिजिजू लेकर आए हैं। हमारी कमेटी कांग्रेस जैसी नहीं है।


पूरी खबर से जल्द ही आपको अवगत कराएंगे…….

देश- दुनिया की ताजा खबरों और अपने शहर की हर जानकारी के लिए क्लिक कीजिए सांध्य समाचार डॉट कॉम और किसी भी प्रकार की खबर बताने या फिर कवरेज कराने के लिए हमें इन नंबरों पर संपर्क कीजिए।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
70%
7km/h
87%
25°C
25°
25°
25°
Mon
24°
Tue
25°
Wed
25°
Thu
25°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech